पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के सामने ही मां को रौंदते हुए गुजर गया ट्रक

बच्चों के सामने ही मां को रौंदते हुए गुजर गया ट्रक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
न्यू बाइपास पर शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे दर्दनाक हादसा हुआ। चांगर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों के सामने उनकी मां को रौंद दिया। शव को भी करीब ५० गज तक घसीटता रहा। जख्मी पति चंदन कभी बच्चों को संभालता तो कभी पत्नी सविता का शव देखता। यह परिवार बाइक से पटना सिटी से नरगद्दा लौट रहा था। तीन वर्षीय बेटा साहिल घायल है। वह निजी अस्पताल की आईसीयू में है। उसके सिर व शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। पति चंदन पंडित को भी पैर में चोट लगी है।
मौसी के घर से लौट रहे थे सभी
चंदन ने बताया कि गुरुवार को नौ बजे नरगद्दा से टीवीएस बाइक से कंकड़बाग व सिटी के लिए निकले थे। दोनों जगह सविता की मौसी रहती हैं। गुरुवार रात कंकड़बाग वाली मौसी के यहां रहे। अगली सुबह सिटी में रहने वाली सविता की मौसी चिंता देवी के यहां गए। वहां से दोपहर में घर चले। बाइक पर आगे बेटा साहिल बैठा था। पीछे सविता बेटी को लेकर बैठी थी।
टै्रक्टर देख बिगड़ा संतुलन
चांगर मोड़ के पास गलत दिशा से ट्रैक्टर आ रहा था और पीछे से दस चक्का ट्रक था। ट्रैक्टर को देख संतुलन बिगड़ गया और बाइक पलट गई। इतने में ट्रक ने सविता को रौंद दिया। बेटा भी दूर फेंका गई। बेटी और हम ((चंदन)) भी गिर गए। बेटे को चोट लगी है। उसका इलाज चल रहा है। चंदन मूल रूप से शाहपुर थाना के नरगद्दा के रहने वाले हैं। उनकी शादी दस साल पहले दीघा गेट नंबर 92 निवासी सविता से हुई थी। सविता को दो बेटी कुमकुम ((8 वर्ष)), चुलबुली ((4 वर्ष)) और एक बेटा साहिल ((3 वर्ष)) है। चंदन मजदूरी करते हैं।