पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसए 2 : 9वीं की 10, 10वीं की परीक्षा अब 12 मार्च से

एसए-2 : 9वीं की 10, 10वीं की परीक्षा अब 12 मार्च से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
सीबीएसई 9वीं व 10वीं के लिए सममेटिव असेसमेंट-2 ((एसए-2)) की परीक्षा अब नई तारीख को होगी। बोर्ड द्वारा स्कूलों को जारी नोटिस के मुताबिक 9वीं की एसए-2 की परीक्षा 10 मार्च, जबकि 10वीं की स्कीम-1 की एसए-2 की परीक्षा 12 मार्च से स्कूलों में शुरू होगी। इस बार स्कूलों को ऑनलाइन प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रश्नपत्र का स्टैंडर्ड समान बनाए रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अगर किसी स्कूल को प्रश्नपत्र में कोई गड़बड़ी लगे तो वह उसमें थोड़े बदलाव कर सकता है।
३ को मिलेंगे प्रश्नपत्र : 3 मार्च तक स्कूलों को ऑनलाइन प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के फॉर्मेट में बनाया जाएगा ताकि जरूरत पडऩे पर स्कूल इसमें बदलाव कर सकें। ऑनलाइन प्रश्न पत्र को डाउनलोड कैसे किया जाए, इस बारे में स्कूलों को जानकारी देने के लिए बोर्ड 5 फरवरी तक एक सर्कुलर जारी करेगा।



10वीं का प्रोग्राम



9वीं का प्रोग्राम