- Hindi News
- हरिवंश, रामनाथ और कहकशां को जदयू का टिकटशिवानंद तिवारी, एन.के. सिंह और साबिर अली को क्रमश: बक्सर, बा
हरिवंश, रामनाथ और कहकशां को जदयू का टिकटशिवानंद तिवारी, एन.के. सिंह और साबिर अली को क्रमश: बक्सर, बांका और शिवहर से लोकसभा चुनाव लडऩे की पेशकश
पटना - तमाम अटकलबाजियों को झटका देते हुए जदयू ने पूर्व मंत्री व कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर, पत्रकार हरिवंश और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कहकशां परवीन को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष शरद यादव ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कर्पूरी जयंती समारोह में यह घोषणा की। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे।
राज्यसभा के मौजूदा सांसदों शिवानंद तिवारी, एन.के. सिंह और साबिर अली को क्रमश: बक्सर, बांका और शिवहर से लोकसभा लडऩे की पेशकश की गई है। उम्मीदवार चयन में सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान रखा गया है। सवर्ण, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक को प्रतिनिधित्व दिया है। राज्यसभा में हरिवंश के जरिए एन.के. सिंह और कहकशां से साबिर की कमी पूरी की है।