पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज तक ही सुधरेगी जेईई मेन फॉर्म की गलतियां

आज तक ही सुधरेगी जेईई मेन फॉर्म की गलतियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
अगर आपने जेईई मेन का आवेदन भरा है और उसमें कोई गलती रह गई है तो उसे सुधारने का शनिवार को आखिरी मौका है।
जेईई मेन की वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार कई अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन फॉर्म में फोटो, हस्ताक्षर और थंब इंप्रेशन सही तरीके से अपलोड नहीं किया है। जेईई कार्यालय ने ऐसे अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज या इमेल आईडी पर मेल भेजकर सूचना दी है। अगर आपने आवेदन भरा है तो अपना मोबाइल व मेल चेक करते रहें। अभ्यर्थियों के आवेदन में अन्य जानकारियों में हुई गलतियों को सुधारने के लिए 1 से 15 फरवरी तक का वक्त दिया जाएगा।



वेबसाइट 222.द्भद्गद्गद्वड्डद्बठ्ठञ्चठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर बताया गया है हस्ताक्षर अपलोड करने का सही तरीका