- Hindi News
- विकास के बहाने राजनीति कर गए जयरामकहा, राज्य के विकास में केन्द्र की है बराबर भागीदारी गठबंधन के
विकास के बहाने राजनीति कर गए जयरामकहा, राज्य के विकास में केन्द्र की है बराबर भागीदारी गठबंधन के लिए खुले हैं विकल्प विकास पुरुष मोदी ने जीएसटी कानून में लगाया अडंगाकहा, राज्य के विकास...
भास्कर न्यूज - पटना
चुनावी वर्ष में राजनीतिक दलों के बीच विकास को लेकर जारी खींचतान के बीच जयराम रमेश राज्य को दी जा रही मदद के बहाने बिहार में कांग्रेस की जमीन तैयार करते दिखे। शुक्रवार को कांग्रेस के मंच से केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए राज्य सरकार को दी जा रही मदद के आंकड़े पेश करते रहे।
नहीं किया कोई भेदभाव
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और मंत्री के रूप में वे राज्य की जनता को बताना चाहते हैं कि बिहार के विकास में केंद्र ने कोई भेदभाव नहीं किया है। सड़क योजना के तहत केंद्र ने 5636 किलोमीटर की 2861 नई सड़कों को मंजूरी दी है, जिसपर 3946 करोड़ खर्च होंगे।
जयराम रमेश ने कहा कि तीन वर्षों में केंद्र ने सड़क योजना के तहत बिहार में 17००० किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है और करीब 12००० करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसलिए यह कहना कि केंद्र राज्य सरकार के साथ भेदभाव कर रही है, गलत है। हालांकि, वह सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल भी उठाए और इसके लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि कई सड़कें अधूरी हैं।