पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही छत के नीचे होगा कृषि विभाग का शाखा कार्यालय

एक ही छत के नीचे होगा कृषि विभाग का शाखा कार्यालय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - कृषि विभाग की मीठापुर स्थित सभी शाखा कार्यालय एक छत के नीचे होंगी। संयुक्त कृषि भवन के साथ ही यहां आवासीय भवन भी बनाए जा रहे हैं। निर्माण पर 105 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण कर संबंधित एजेंसी को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। प्रधान सचिव ने बामेती के प्रशासनिक सह प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया। इस भवन का निर्माण 16.50 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। निर्माणाधीन भवन का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। निरीक्षण के दौरान कृषि निदेशक धर्मेंद्र सिंह, बैद्यनाथ यादव, संयुक्त कृषि निदेशक ((उपयोगी अनुसंधान)), वैंकटेश नारायण सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक, अशोक प्रसाद, उप कृषि निदेशक ((सूचना)), एजेंसी के कार्यपालक अभियंता वीएस लाल आदि थे।