- Hindi News
- गांधी मैदान में फाइनल रिहर्सल में दिखा गणतंत्र दिवस सा नजारा
गांधी मैदान में फाइनल रिहर्सल में दिखा गणतंत्र दिवस सा नजारा
भास्कर न्यूज - पटना
ब्रास बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते जवान। झंडे को सलामी देने की मुद्रा और परेड की सलामी लेते डीएम डॉ. एन. सरवण कुमार और एसएसपी मनु महराज। साथ में मौजूद जिला प्रशासन के सभी दंडाधिकारी व पदाधिकारी। गांधी मैदान में सुबह का माहौल पूरी तरह से गणतंत्र दिवस की परेड का ही लग रहा था। लेकिन, यह डेमो था। मुख्य कार्यक्रम से पहले का फुल ड्रेस रिहर्सल।
सेना, अद्र्धसैनिक बलों, जिला पुलिस व अन्य विभागों की 19 टुकरियों ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की परेड का अंतिम रिहर्सल पूरा किया। परेड पूरा होने के बाद अधिकारियों की तालियों ने बताया कि तैयारी पूरी है। परेड कमांडर आईपीएस अवकाश कुमार व सेकेंड इन कमांड इंस्पेक्टर पारस नाथ राम को रिहर्सल के बाद अधिकारियों ने बधाई दी। ब्रास बैंड का नेतृत्व बीएमपी-5 के ललित कुमार लकड़ा, बीएमपी-2 के भोपाल राम, होमगार्ड के लक्ष्मी राम और पाइप बैंड में बीएमपी-1 के सौरभ थाना व बीएमपी-6 के हवलदार साधु पूर्ति कर रहे थे। उद्घोषणा डॉ. अशोक प्रियदर्शी व सोमा चक्रवर्ती कर रहे थे।
जनरल एके चौधरी को मिलेगा अति विशिष्ट सेवा मेडल
बंगाल क्षेत्र के पहले थ्री स्टार जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल ए के चौधरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के राज्यपाल द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जाएगा। यह मेडल दूसरा बड़ा प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड है जो उच्च कोटी की सेवा देने के लिए दिया जाता है। जनरल चौधरी मूलत:: बिहार के निवासी हैं और वे रिटायरमेंट के बाद बिहार में ही रहकर यहां के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं।
ये टुकडिय़ां लेंगी परेड में भाग
सीआरपीएफ : कंपनी कमांडर - सूबेदार मेजर विजय सिंह मीना और पलाटून कमांडर - वृजेश कुमार और अजय कुमार
सीआईएसएफ : कंपनी कमांडर - इंस्पेक्टर श्यामल कुमार, पलाटून कमांडर - आनंद कुमार और शोभनाथ राम
आईटीबीपी : कंपनी कमांडर - सनोज सिंह, पलाटून कमांडर - नागेंद्र लाल और नरेश सति
एसएसबी : कंपनी कमांडर - इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह शेखावत, पलाटून कमांडर - विप्लव कुमार राय और एन. नीलोसना सिंह
एसएसबी महिला : कंपनी कमांडर - जया शर्मा, पलाटून कमांडर - रूम्पा गोराई और रुचि सिंह
एसटीएफ : कंपनी कमांडर - रूपेश कुमार सिन्हा, पलाटून कमांडर - अशीष कुमार साह और धर्मेंद्र कुमार
बीएमपी-1 : कंपनी कमांडर - राम बहादुर राय, पलाटून कमांडर - राज कुमार राणा व गोरे गुरुंग
बीएमपी महिला : कंपनी कमांडर - कुसुम कुमारी, पलाटून कमांडर - नीलमणि व शबनम आरा
डीएपी : कंपनी कमांडर - चिंता कालुंडिया, पलाटून कमांडर - राम बदन पासवान व जय मंगल पांडेय
गृह रक्षा वाहिनी ग्रामीण : कंपनी कमांडर - चंद्रशेखर चौधरी, पलाटून कमांडर - रामायण चौधरी व अवधेश प्रसाद
गृह रक्षा वाहिनी शहरी : कंपनी कमांडर - नवलेश कुमार सिंह, पलाटून कमांडर - रामायण चौधरी व अवधेश प्रसाद
एनसीसी आर्मी ((ब्याज)) : कंपनी कमांडर - अमित कुमार सिन्हा, पलाटून कमांडर - शिव रंजन शर्मा व ललन कुमार मंडल
एनसीसी आर्मी ((गल्र्स)) : कंपनी कमांडर - आरती कुमारी, पलाटून कमांडर - निभा कुमारी व सुप्रिया चौधरी
एनसीसी एयरफोर्स : कंपनी कमांडर - अरविंद कुमार, पलाटून कमांडर - कोमल कुमारी व आनंद कुमार मिश्र
एनसीसी नेवी : कंपनी कमांडर - आकाश कुमार, पलाटून कमांडर - राहुल कुमार व प्रवीण कुमार
स्काउट : कंपनी कमांडर - गौरव कुमार सिन्हा, पलाटून कमांडर - राहुल कुमार पान, करन राज व सिद्धार्थ शर्मा
गाइड : कंपनी कमांडर - ब्यूटी शर्मा, पलाटून कमांडर - रिंकु कुमारी, प्रिया कुमारी व अनिता कुमारी
स्वान दस्ता : कंपनी कमांडर - शशिकांत झा व विजय कुमार
अग्निशाम दस्ता : फायर स्टेशन ऑफिसर - पुरुषोत्तम
२०१२ बैच के आईपीएस अवकाश कुमार होंगे परेड कमांडर।