पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षा को सुदृढ़ तकनीकी गुणवत्ता है आवश्यक

सुरक्षा को सुदृढ़ तकनीकी गुणवत्ता है आवश्यक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
नेताजी सुभाष तकनीकी संस्थान में शुक्रवार को सुभाषचंद्र बोस की 115वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ सीबी प्रसाद ने देश को आजाद कराने वाले महापुरुषों की कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि सुरक्षा के लिए तकनीकी गुणवत्ता को सुदृढ़ करना आवश्यक है। विद्यार्थियों द्वारा किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रयास किए जाने पर सफलता कदम चूमेगी। वित्त निबंधक पवन कुमार ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रजिस्ट्रार कृष्ण मुरारी ने कहा कि हमारे देश के लिए जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी उन्हें हम शिक्षा के क्षेत्र में याद कर देश की उन्नति के लिए प्रयास करें। इस मौके पर अनिरुद्ध प्रसाद, मदन मोहन सिंह, आरके सिंह, सर्वेश्वर कमार, रमाकांत सिंह आदि मौजूद थे।