पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आनंद मार्ग प्रचारक संघ में सेमिनार शुरू

आनंद मार्ग प्रचारक संघ में सेमिनार शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - आनंद मार्ग प्रचारक संघ में शुक्रवार, २४ जनवरी को तीन दिवसीय सेमिनार की शुरुआत हुई। पहले दिन आध्यात्मिक वातावरण पान्चजन्य व अखंड कीर्तन किया गया। इसके प्रमुख प्रशिक्षक संघ के केंद्रीय धर्म प्रचार सचिव आचार्य संपूर्णानन्द अवधूत ने कहा कि सामाजिक आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए अर्थतंत्र के सभी क्षेत्रों में विकेंद्रीकरण की नीति को अपनाना होगा। उत्पादन को लाभ के बजाए उपभोग पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की आर्थिक संपन्नता और उनके मानसिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विकास में करीब का संबंध है। कार्यक्रम को सफल बनाने में भक्ति प्रधान विन्देश्वरी, तात्विक, अनुपम, रामानन्द आदि ने भूमिका निभाई।