पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुओं की बीमारी के इलाज की विधि जानी

पशुओं की बीमारी के इलाज की विधि जानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - न्यूजीलैंड की मैसी यूनिवर्सिटी की डॉ. एंजेला हार्टमेन ने बिहार वेटनरी कॉलेज के शिक्षकों व छात्रों को रेडियोलॉजी व अल्ट्रासाउंड द्वारा पशुओं की बीमारियों को दूर करने की रोचक जानकारी दी। उन्होंने पिछले तीन दिनों तक पशुओं में होने वाले आंत, श्वास, मूत्र संबंधी बीमारी की इलाज की सरल विधि बताई। पशुओं में पोषक तत्वों की कमी से हड्डी में होने वाली बीमारियों के निदान की भी जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मणिकांत चौधरी ने बताया कि डॉ एंजेला के व्याख्यान से कॉलेज के ओपीडी में पशुओं के इलाज में कारगर होगा। इस मौके पर डॉ. एस सामंत रे, डॉ. पंकज कुमार व डॉ. सरोज कुमार रजक आदि मौजूद थे।