पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मर्सी किलिंग’ का लोकार्पण

‘मर्सी किलिंग’ का लोकार्पण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - मर्सी किलिंग की भावना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में ज्यादातर उत्पन्न होती है। इससे निजात के लिए आत्मबल की जरूरत है। ये बातें महंथ हनुमान शरण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विमल नारायण आर्य ने कहीं। वे शुक्रवार को कॉलेज परिसर में ‘मर्सी किलिंग’ नामक पुस्तक के लोकार्पण के बाद इस विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। स्वतंत्र पत्रकार व हिन्दी कहानियों के समीक्षक राजीव मणि ने डॉ. लालजी प्रसाद सिंह के ‘मर्सी किलिंग’ नामक पुस्तक का लोकार्पण किया।



साहित्यकार हरिवंश के निधन पर शोक

साहित्यकार डॉ हरिवंश नारायण के असामयिक निधन पर स्वतंत्र लेखक डॉ हर्षवर्धन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हिंदी साहित्य में अनुप्रयोग का नवाचार से उन्हें एक विशिष्ट पहचान मिली थी। डॉ हरिवंश कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनकी इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। जवान किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में शोक सभा हुई।