पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 89 छात्रों को मिली पीएचडी की अनुमति

89 छात्रों को मिली पीएचडी की अनुमति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - पटना विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र, इतिहास, प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान और पीएमआरवाई सहित नौ विषयों के 89 विद्यार्थियों को नए बैच में पीएचडी करने की अनुमति मिली है। शुक्रवार को पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल की बैठक में आवेदनों की जांच के बाद छात्रों के नाम शार्ट लिस्टेड किए गए। बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने की। सोशल साइंस के डीन डॉ एनके चौधरी समेत सभी विषयों के सीनियर फैकल्टी उपस्थित थे।