पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कागज पर ढोया 350 किलोमीटर बालू पत्थरसामान नेपाल से खरीदा, मगर कागज पर शेखपुरा से पत्थर और कोइलवर से

कागज पर ढोया 350 किलोमीटर बालू-पत्थरसामान नेपाल से खरीदा, मगर कागज पर शेखपुरा से पत्थर और कोइलवर से बालू की ढुलाई दी, 40 से 50 करोड़ की गड़बड़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलोक चन्द्र - पटना
पशुपालन घोटाले में स्कूटर से चारा ढोने की कहानी के बाद अब कागज पर 350 किलोमीटर दूर तक बालू-पत्थर ढोने का मामला सामने आया है। वाल्मीकिनगर में नेपाल की ओर गंडक पश्चिमी नहर प्रणाली के पुनर्निर्माण में कागज पर ही सब कुछ हुआ। सामान नेपाल से खरीदा, मगर कागज पर बिहार के शेखपुरा से पत्थर और कोइलवर से बालू की ढुलाई दिखा दी। 40 से 50 करोड़ की गड़बड़ी हुई। मामला पिछले साल का है।
नेपाल के नवलपरासी जिले में गंडक प्रोजेक्ट के तहत मुख्य पश्चिमी नहर की मरम्मत के लिए 161 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई थी। इसी में घपला हुआ है। बताया जाता है कि सिर्फ ढुलाई में ही 24 करोड़ रु. का भुगतान किया गया। जब स्थानीय सामग्री उपयोग में लाई गई तो यह राशि कहां गई? स्थानीय लोगों ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार से भी इसकी शिकायत की थी।



करोड़ों का घपला, कागज पर ढोए पत्थर और बालू

ये थे काम

ञ्च सर्विस रोड का काम

ञ्च कंक्रीट स्लोप पिचिंग

ञ्च बराज के दाएं गाइड बांध, कोला बांध का पुनर्निर्माण

ञ्च नदी की ओर गाइड बांध स्लोप को कंक्रीट करना

ञ्च द्रोण ब्रांच पुनर्निर्माण