पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे के रिटायर कमांडेंट के घर से नकद समेत 15 लाख की चोरी

रेलवे के रिटायर कमांडेंट के घर से नकद समेत 15 लाख की चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
76 हजार नकद, छह लाख से अधिक के गहने, 5 लाख के बर्तन, टीवी, कंम्यूटर आदि लेकर चंपत
भास्कर न्यूज - पटना
कोतवाली थाना इलाके के गुरुद्वारा गली, फ्रेजर रोड में घनी आबदी के बीच स्थित रेलवे के रिटायर्ड कमांडेंट नवल किशोर सिन्हा के घर से नकद समेत 15 लाख की चोरी कर बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। चोरों ने 18 कमरे वाले मकान में 9 अलामरी के लॉक को तोड़कर 76 हजार नकद, छह लाख से अधिक के डायमंड ज्वेलरी व सोने-चांदी के गहने, 5 लाख के बर्तन, कीमती कपड़े, टीवी, वीसीडी, वीसीआर, कंम्यूटर समेत 15 लाख की संपत्ति चुरा ली।
नवलकिशोर 16 दिसंबर को पत्नी मीरा प्रसाद के साथ बड़े पुत्र डीके सिन्हा के यहां चेन्नई गए थे। घर में ताला बंद था। इसी बीच 19 जनवरी की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चौंकाने वाली बात यह है बदमाशों ने सभी कमरों को तोड़ डाला, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। नवलकिशोर के छोटे पुत्र कुमार पुष्कर सिलीगुडी में सेंट्रल डिफेंस एकाउंट ((सीडीए)) में अधिकारी हैं। नवलकिशोर दस साल पहले कोलकाता से रिटायर हुए हैं।



फ्रेजर रोड स्थित गुरुद्वारा गली में रिटायर्ड कमांडेंट नवल किशोर का मकान।

नल तक नहीं छोड़ा

नवलकिशोर गुरुवार को घर पहुंचे। मेन गेट का ताला बंद था। ताला खोला और भीतर गए तो घर की हालत देख भौचक रह गए। डीके सिन्हा ने कहा कि शुक्रवार को हम पहुंचे है। बाथरूम में लगे गीजर के नल को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। कमोड, पाइप आदि समेत कई सामान को तोड़ डाला। उन्होंने कहा कि घर में कोई सामान नहीं बचा है। सब कुछ लेकर चोर फरार हो गए।

पड़ोसी ने दी सूचना

डीके सिन्हा ने बताया कि ठंड की वजह से पिता व मां को चेन्नई बुला लिया था। दोनों 16 दिसंबर को पटना से रवाना हुए थे। 20 जनवरी को पड़ोसी विपिन्न बिहारी ने सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। बिपिन्न के छत से नवलकिशोर का आंगन दिखता है। उन्होंने देखा कि कमरा टूटा हुआ है।

पुलिस लगा रही सुराग

अपर थानेदार माशूक अली ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। एफएसएल टीम को बुलाया गया था। जल्द ही बदमशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर दिया जाएगा।

मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम

सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया उससे पुलिस भी दंग रह गई। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके वारदात व अलमारी समेत अन्य स्थानों से फिंगरप्रिंट व अन्य नमूने इकट्ठे किए। घटना के कई दिन बीत जाने की वजह से डॉग स्क्वॉयड को बुलाना पुलिस ने उचित नहीं समझा।

मेन गेट में ताला बंद, लेकिन हो गई चोरी

चोर इतने शातिर थे कि मेन गेट के ताले को हाथ तक नहीं लगाया। मेन गेट में ताला बंद था। चोर घर के पीछे से घुसे और फिर आराम से हरेक कमरे को तोडऩे के साथ ही अलमारी को तोड़ डाला। जिस तरह से घटना हुई है उससे कयास लगाया जा रहा है कि चोरों ने चोरी करने के पहले घर की रेकी की होगी। यही नहीं वहां से सामान ले जाने के लिए वाहन भी लाए होंगे।



घटना - घर के सभी 18 कमरों को चोरों ने खंगाला, नौ अलमारियों का ताला तोड़ा