पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 300 लोगों की आंखें खराब

300 लोगों की आंखें खराब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
सोशल एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन, संजीवनी आई हॉस्पिटल और प्रकाश डायबिटिक हॉस्पिटल की ओर नि:शुल्क नेत्र जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 1000 लोग आए। जांच के दौरान 300 लोगों की आंखों में गड़बड़ी मिली। इसके अलावा 140 लोग मोतियाबिंद से पीडि़त थे।
संजीवनी आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह के मुताबिक मोतियाबिंद से चिह्नित लोगों का संजीवनी आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया जाएगा। डॉ. सुनील ने शिविर में आए लोगों को आंख में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी और डायबिटीज से पीडि़त मरीजों को सलाह दी कि वे नियमित आंखों की जांच कराते रहें।
नियमित जांच और इलाज से आंखों की रोशनी को नियंत्रित रखा जा सकता है। देर होने पर ही परेशानी बढ़ जाती है। डॉ. सिंह आंखों को स्वस्थ रखने के हरी सब्जी और फल का सेवन करने को कहा। डायबिटिक अस्पताल के डॉ. प्रकाश ने सुगर की जांच की और 150 लोग मधुमेह से पीडि़त मिले। इस मौके पर 14 नंबर वार्ड के पार्षद अविनाश कुमार ने अपनी मां स्वर्गीय रेखा देवी के स्मृति में शिविर का आयोजन किया था। इस मौके पर सेवा के सचिव दीपक कुमार सिंह के अलावा रंजीत कुमार सिंह, विकास रंजन, रीशु, सुजीत, सुमित, बबलू, भीम, बजरंगी, राजकपूर आदि मौजूद थे।



हेल्थ कैंप

स्वस्थ आंख के लिए हरी सब्जी और फल का करें सेवन