पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे कर्पूरी

पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे कर्पूरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
राजधानी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर याद किया। विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सबने कहा, पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कर्पूरी ठाकुर हमेशा याद किए जाएंगे। समाज की मुख्य धारा में लाकर समाज के पिछड़े वर्ग को विकास की ओर लेकर जाने का कार्य किया है।
स्नातक विकास मंच के कार्यक्रम में अध्यक्ष इं. राजकिशोर राज ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने वंचितों, शोषितों व पिछड़ी जातियों को समाज की मुख्य धारा में लाया। समारोह को राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम अकेला, महासचिव निराला यादव, मो. खुर्शीद आलम सिद्दिकी, भाई अरुण, अर्जुन यादव आदि ने संबोधित किया।
बिहार राष्ट्रभाषा परिषद की ओर से कर्पूरी व परिषद के पूर्व निदेशक पं. रामनारायण शास्त्री की जयंती मनाई गई। परिषद के निदेशक डॉ. जय कृष्ण मेहता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समाज सेवी हरे राम व चिकित्सक डॉ. पीएन पाल ने कर्पूरी ठाकुर से जुड़े प्रसंग भी कार्यक्रम में सुनाए। इस मौके पर डॉ. मिथिलेश कुमारी मिश्र, सत्येंद्र कुमार, ध्रुव प्रसाद आदि ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन ओम प्रकाश पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन वासुदेव मिश्र ने किया।
लोकनायक जयप्रकाश विश्व शांति प्रतिष्ठान की ओर से कर्पूरी जयंती मनाई गई। प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. एमके मधु ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक समरसता के सबसे बड़े मिसाल थे। कार्यक्रम में प्रो. एनएन दास व प्रो. बीके लाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. लोहिया दर्शन संस्थान ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व को शानदार व उन्हें गुदरी का लाल बताया।



विभिन्न संगठनों ने जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री को याद किया

बिहटा थाने में करीब तीन वर्षों से विखंडित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा।

जननायक के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

बिहटा। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 90वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने उन्हें श्रद्धा से याद कर उनके प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण भी किया। दूसरी ओर बिहटा थाने में जननायक की विखंडित प्रतिमा सरकार पर सवालिया निशान लगा रहा था। वैसे तो जयंती के अवसर पर कर्पूरी के अनुयायी ने प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अपना श्रद्धासुमन जरूर अर्पित किया है। लेकिन मालखाने के सामने अजीबो गरीब स्थिति में रखे गए इस प्रतिमा पर कई सवाल खड़े कर रहे थे। जिसका जवाब किसी के पास मौजूद नहीं था। वहीं कर्पूरी विकास मंच की ओर से कर्पूरी चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। फतुहा में राजद कार्यालय में नगर राजद अध्यक्ष दयानंद प्रसाद सिंह एवं यदुवंश नगर में बिहार प्रदेश राजद महासचिव श्याम नंदन यादव की अध्यक्षता में जननायक समाजवादी नेता पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

जीवन भर गरीबों व दलितों के लिए संघर्ष किया

रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में आयोजित जयंती समारोह में संस्थान के संचालक राम चंद्र सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जीवन भर गरीबों व दलितों के लिए संघर्ष किया। इसमें पूर्व पार्षद रामेश्वर राय, समाजशास्त्री पीपी मिश्रा, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, समाजवादी नेता ओम प्रकाश शर्मा, मदन शर्मा, प्रो. जनार्दन प्रसाद, मो. असफाक खां आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। जनहित समाज पार्टी की ओर से कर्पूरी ठाकुर की 90वीं जयंती प्रवक्ता विजय कुमार अकेला की अध्यक्षता में मनाई गई। पिछड़ों व अति पिछड़ों के लिए किए गए कार्य का ही परिणाम है कि आज इन वर्गों में कुछ चेतना आई है। समारोह में महासचिव विजय कुमार पाल, उपाध्यक्ष संजय कुमार दास, कोषाध्यक्ष शक्ति भान प्रभात ने भी श्रद्धांजलि दी।