- Hindi News
- वंचित आयुष चिकित्सकों का नाम पैनल में शामिल करें
वंचित आयुष चिकित्सकों का नाम पैनल में शामिल करें
पटना - आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मधुरेन्दु पांडेय ने वंचित आयुष चिकित्सकों को बने पैनल में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एमएमए का प्रतिनिधिमंडल जल्द एग्जिक्यूटिव डाइरेक्टर और प्रधान सचिव से वार्ता करेगी। तैयार पैनल में आरक्षण रोस्टर का भी पालन नहीं किया गया है। कुल 2136 पद हैं जबकि 1776 का ही पैनल तैयार किया गया। एसोसिएशन ने पैनल को सुधार कर शीघ्र अधिसूचना जारी करने की मांग की है। मालूम हो कि इस अनियमितता से नाराज आयुष चिकित्सकों ने गुरुवार को स्वास्थ्य समिति के पास जमकर हंगामा किया था।