पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा से सीपी ठाकुरऔर आरके सिन्हा

भाजपा से सीपी ठाकुरऔर आरके सिन्हा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक




भास्कर न्यूज। पटना

डॉ. सी.पी. ठाकुर और आर.के. सिन्हा भाजपा कोटे से राज्यसभा जाएंगे। शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी ने दोनों की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी। इसके अलावा पार्टी ने विधानपरिषद के लिए पांच प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा कर दी है। राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर पिछले कई दिनों से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। डॉ. सी.पी. ठाकुर को पार्टी ने लगातार दूसरी बार मौका दिया है जबकि दूसरी सीट पर आर.के. सिन्हा पार्टी के नए चेहरा होंगे। उधर, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. नरेन्द्र प्रसाद सिंह, तिरहुत स्नातक क्षेत्र से डॉ. रामकुमार सिंह, दरभंगा शिक्षक क्षेत्र से डॉ. सुरेश प्रसाद राय व स्नातक क्षेत्र से ब्रह्मदेव सिंह यादव और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से व्यंकटेश शर्मा उर्फ डब्लू को मैदान में उतारने का फैसला किया है।





खूब कहते थे-पार्टी के हालात ठीक नहीं, अब लडि़ए : नीतीश

मुख्यमंत्री ने मौजूदा सांसदों पर निशाना साधा। कहा- हमने तय किया है कि जो लोग अभी हैं वे लोकसभा लड़ें। पहले तो कहते थे कि पार्टी के हालात खराब है। तो आईए और लड़ कर जीतिए।

नालंदा पर मान गए शरद

शरद यादव लोकसभा चुनाव लडऩे पर मान गए हैं। चर्चा है कि उन्हें नालंदा से चुनाव लडऩे का ऑफर दिया गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मैदान में रहने से फायदा होगा। शुक्रवार सुबह ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव को यादव से मिलने भेजा गया। आखिर सबकुछ ठीक हो गया।

कहकशां परवीन

जदयू के नए चेहरे-रामनाथ, कहकशां और हरिवंश

जदयू के नए राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा से कई नेता अवाक, असमंजस में एनके सिंह

कोपभवन में शिवानंद, सदमे में साबिर

आरके सिन्हा

सीपी ठाकुर

रामनाथ ठाकुर