- Hindi News
- बिहार के खिलाड़ी हुए सम्मानित पटना ! इंडोर गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयनित बिहार के खिलाडिय़ों क
बिहार के खिलाड़ी हुए सम्मानित पटना-!-इंडोर गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयनित बिहार के खिलाडिय़ों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान किसान आयोग के अध्यक्ष सीपी. सिन्हा ने दिया। इस...
न्यूज़ इनबॉक्स
विद्यालय क्रिकेट के लिए बिहार टीम घोषित
पटना - अंडर-19 राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 27 जनवरी से इंदौर में खेली जाएगी। टीम : ऋषभ राज, प्रतीक कुमार, विनीत राज, आयुष कुमार ठाकुर, भानु कुमार, गौरव कुमार, आदित्य आनंद, कुमुद राज, मो. इकबाल, अर्जुन चौहान, पुर्वानसी, खालिद आलम, नीरज कुमार, अंकित कुमार और नितिन कुमार। कोच राजू वॉल्श होंगे। टीम शुक्रवार को रवाना हुई। बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा व निदेशक सह सचिव राजीव शंकर ने टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
बिहार कैरम टीम बनी चैंपियन
पटना - 42वीं जूनियर नेशनल और इंटर स्टेट कैरम चैंपियनशिप में बिहार गल्र्स टीम चैंपियन बनी। फाइनल में उसने चंडीगढ़ को 2-1 से पराजित किया। बिहार की टीम ने सेमीफाइनल में पिछली बार की चैंपियन तमिलनाडु को 2-1 से हराया था। बिहार की ओर से काजल कुमार, रिंकी, नेहा ने अच्छा प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप का आयोजन मुरादाबाद में 16 से 22 जनवरी तक किया गया था।
बॉल बैंडमिंटन में बीडी कॉलेज की जीत
पटना - मगध विश्वविद्यालय महिला बॉल बैंडमिंटन चैंपियनशिप में बीडी कॉलेज पटना ने गुरु गोविंद सिंह कॉलेज को 29-13,29-05 से हरा दिया। बीडी कॉलेज की ओर से नेहा, अमृता और रजनी व गुरु गोविंद सिंह कॉलेज की ओर से मेधावी और विभा ने अच्छा प्रदर्शन किया। शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह कॉलेज के प्रांगण में खेले गए अन्य मैच में बीडी कॉलेज ने एएन कॉलेज को हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरु गोविंद सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दलवीर सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. मनोरंजन कुमार यादव व अन्य थे।