पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 200 होटलों में एक साथ चला तलाशी अभियान

200 होटलों में एक साथ चला तलाशी अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
गणतंत्र दिवस को लेकर शुक्रवार को भी राजधानी के होटलों में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पटना सिटी से लेकर दानापुर, खगौल, राजधानी, फुलवारीशरीफ समेत आसपास के इलाकों में स्थित लगभग 200 होटलों को खंगाल डाला। फ्रेजर रोड, एग्जीबिशन रोड, अशोक राजपथ, राजेन्द्रपथ, कदमकुआं, कंकड़बाग, रेलवे स्टेशन के पास, बस स्टैंड, गांधी मैदान का इलाका, बोरिंग रोड, बेली रोड, आर.ब्लॉक, पटना सिटी में स्थित होटलों में स्थानीय पुलिस गई। शाम सात बजे से रात ग्यारह बजे तक पुलिस का यह तलाशी अभियान चला। पुलिस ने होटल के रजिस्टरों की छानबीन करने के साथ वहां ठहरे लोगों से भी पूछताछ की।




वाहनों की हुई चेकिंग

पुलिस ने शहर में विभिन्न इलाकों से 24 लहरिया बाइकर्स को पकड़ा और उनसे 13500 रुपए जुर्माना वसूले। अवैध रूप से सड़कों पर लगे 83 वाहनों से 18400 रुपए वसूला गया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शहर के चौक-चौराहों पर स्थित दारू अड्डों पर भी छापेमारी की। आर.ब्लॉक, स्टेशन, फ्रेजर रोड समेत अन्य स्थानों पर पुलिस को देखते ही पियक्कड़ धीरे से खिसक गए।

आज भी होगी छापेमारी: एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि सभी थानेदारों को शनिवार को भी होटलों व दारू अड्डों पर छापेमारी करने का आदेश दिया गया है। जो थानेदार इसमें कोताही करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पहचान पत्र भी देखा

पुलिस ने होटलों में ठहरे हुए लोगों से उनके पहचान पत्र भी दिखे। किसी ने फोटो पहचान पत्र दिखाया तो किसी ने ड्राइविंग लाइसेंस तो किसी ने पासपोर्ट। कुछ लोगों ने पैन कार्ड भी दिखाया। पुलिस होटल के कुछ होटलों के कमरों में औचक निरीक्षण किया। बाथरूम की भी चेकिंग की गई। वह इसलिए कि कहीं कोई संदिग्ध वहां पुलिस की भनक लगने से बाथरूम में तो नहीं छिपा है।