- Hindi News
- ईओयू ने भेजा कन्हैया की संपत्ति का ब्योरा
ईओयू ने भेजा कन्हैया की संपत्ति का ब्योरा
भास्कर न्यूज - पटना
आर्थिक अपराध इकाई ((ईओयू)) ने शुक्रवार को सूचना जन संपर्क विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर कन्हैया कुमार की आय से अधिक संपत्ति का ब्योरा उनके विभाग को भेज दिया है। उसके साथ एफआईआर की कॉपी भी भेजी गई है। ईओयू ने गुरुवार को कन्हैया कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर दो करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया था।