ओवरलोड ऑटो पर लगेगा जुर्माना
भास्कर न्यूज - पटना
ऑटो पर ओवरलोडिंग की तो दो हजार रुपए जुर्माना लगेगा। कानूनी कार्रवाई भी होगी। प्रमंडलीय आयुक्त ईएलएसएन बाला प्रसाद ने विभिन्न चालक संघों के साथ बैठक में कहा कि स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग पूरी तरह बंद नहीं हुई है। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सुझाव भी दिए गए। इसमें आम यात्रियों की सुरक्षा, विशेष रूप से स्कूली बच्चे व महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता के तौर पर रखा गया है। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि अगर कोई फिटनेस सेंटर गलत तरीके से सर्टिफिकेट जारी करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। बीच सड़क पर यात्रियों को उतारने मामले पर कार्रवाई होगी।