सीआईएमपी, बीआईटी, आईआईटी पटना जीते
पटना - मोइनुल हक स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुई सोशल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सीआईएमपी, बीआईटी व आईआईटी पटना की टीमें अपना-अपना मैच जीतने में सफल रहीं। शनिवार को इस चैंपियनशिप का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के चेयरमैन एसपी. सिन्हा, अजीत आजाद, डॉ जी. के. सिंह, टोनी शर्मा, विजय भुल्लर, दीपक आनंद, उदयन सिंह, शरद भारद्वाज, जे.पी. सिंह, अतुल, कृति भूषण गोस्वामी, वंदना, रोहित, सुधीर, सुमन आनंद, नीलेश आनंद, प्रिया, धीरेंद्र, सुबोध आदि थे।
मोइनुल हक स्टेडियम में सोशल प्रीमियर लीग की ट्रॉफी के साथ अधिकारी।