- Hindi News
- धर्म व जाति आधारित पत्रकारिता नहीं चल सकती : सुमन कुमार
धर्म व जाति आधारित पत्रकारिता नहीं चल सकती : सुमन कुमार
पटना - राजीव चेतना मंच की ओर से शुक्रवार को पत्रकारिता में उभरती चुनौतियां और संघर्ष विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मंच के अध्यक्ष सुमन कुमार मल्लिक ने किया।
उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, राग द्वेष पर आधारित पत्रकारिता अधिक समय तक नहीं चल पाती है। पत्रकार की लेखनी में शालीनता एवं निष्पक्षता होनी चाहिए। समय के अनुसार इसमें बदलाव लाजिमी है। पत्रकारों को लेखनी में धार लानी होगी, तभी उनकी समाज में पूछ होगी। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिकांत तिवारी, अजय कुमार, सुनील सिंह छविराज, राकेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।