- Hindi News
- कॉल सेंटर के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर
कॉल सेंटर के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर
भास्कर न्यूज। पटना
डायल 102 एंबुलेंस के कॉल सेंटर में काम करने वाले के कुछ कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर गुरुवार दोपहर से काम करना बंद कर दिया है। शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने काम बंद रखा।
शुक्रवार को दोपहर से किसी अन्य कर्मचारी को इन लोगों ने कॉल सेंटर के अंदर नहीं जाने दिया। डॉ. जैन ऑन व्हील्स राज्य में 529 एंबुलेंस का संचालन करती है। कंपनी के धर्मेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक इन कर्मचारियों का नवंबर का वेतन भी आ गया है। इसके बावजूद लोग सारा बकाया देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैनुअल कॉल लिया जा रहा है। यानी एंबुलेंस का नंबर अस्पतालों में रहता है। इसके अलावा आशा और आंगनबाड़ी केंद्र में भी रहता है।
सुबह से शाम तक एक हजार से अधिक कॉल लिया गया है। कॉल सेंटर के कर्मचारियों का नवंबर और दिसंबर महीने का वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारी नाराज हो गए हैं और उन्होंने काम करना बंद कर दिया है। श्री सिंह का कहना है कि इनके काम बंद करने से अभी तक परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है पर शनिवार से प्रभावित हो सकता है।