योग्यता <br>
योग्यता
सबसे जरूरी है, भाषा पर पकड़। जिस भाषा में आप काम करना चाहते हैं, उसकी समझ इस काम के लिए बेहद जरूरी है। न केवल समझना, बल्कि उसे शदों में ढालने की कला भी आपको आनी चाहिए। हॉलीवुड के लिए अंग्रेजी तो भारतीय फिल्म उद्योग के लिए हिंदी, तमिल, बंगाली, तेलगु, मराठी से लेकर गुजराती तक विभिन्न भाषाओं पर पकड़ होनी जरूरी है। एक अ\\\'छे स्क्रीनप्ले के लिए कहानी पर बारबार, धैर्य और नए विचारों के साथ काम करने की क्षमता होनी चाहिए। अकादमिक डिग्री भी यहां प्रवेश के लिए जरूरी है। भारत में बहुत से संस्थान स्क्रीनप्ले लेखन में स्नातक और स्नातकोार स्तर पर कोर्स संचालित करते हैं। इनके पाठ्यक्रमों में स्क्रीनप्ले लेआउट, कहानी का आइडिया, प्लॉट को विकसित करना, पात्र का निर्माण आदि शामिल हैं। स्नातक के लिए योग्यता 12वीं उर्ाीण और स्नातकोार के लिए किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है।
वेतन
किसी फिल्म प्रॉडक्शन कंपनी में नौकरी करने पर स्क्रीनप्ले लेखकों को 6 से 7 अंकों में सैलरी मिलती है। वैसे आजकल बॉलीवुड के साथसाथ क्षेत्रीय फिल्म उद्योग में अनुबंध के आधार भी पर काम मिलता है। यह पूरी तरह मोलभाव पर निर्भर करता है। फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल, शो में भी काम के अ\\\'छे अवसर हैं। इस इंडस्ट्री में प्रति एपिसोड 10 से 50,000 और उससे भी \\\'यादा कमाया जा सकता है।