पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंकुर का ‘फाइव फार्मूला’ गणित को करेगा आसान

अंकुर का ‘फाइव फार्मूला’ गणित को करेगा आसान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर। बिलासपुर के 12वीं के स्टूडेंट अंकुर ने गणित का एक नया सूत्र विकसित किया है। सैकड़ों स्टूडेंट्स पर रिसर्च के बाद बने इस फार्मूले से गणित के सवाल हल करने में कठिनाई दूर होगी। अंकुर का दावा है कि ‘5’ को आधार मानकर इस सूत्र के कुछ दिनों की प्रैक्टिस से जटिल सवाल भी चंद मिनटों में हल किए जा सकेंगे। स्टूडेंट ने ‘भारतीय न्यू रूल फॉर ऐरिथमेटिक’ (बीएनआरए) नामक यह सूत्र कोलकाता से पेटेंट करा लिया है। अंकुर शून्य से भाग देने के लिए अपने सूत्र से देशभर में चर्चा में आए थे।

शहर के शुभम् विहार में रहने वाले अंकुर योगभारती ने गणित पर नया सूत्र विकसित किया है। इससे पहले उसने हर वर्ग के सैकड़ों स्टूडेंट्स पर रिसर्च किया। गणित की बेसिक चार क्रियाएं जोड़, घटाव, गुणा और भाग को हल करने के दौरान स्टूडेंट्स की मानसिक दशा देखी। अंकुर ने पाया कि कुछ खास अंकों पर आधारित गणितीय क्रियाएं करने के दौरान स्टूडेंट का दिमाग कठिनाई महसूस करने के बाद सुस्त हो जाता है। ऐसे में वह सवाल को हल करने के लिए अपने दिमाग पर जोर डालता है। इस प्रक्रिया में सवाल हल करने में लगने वाला समय और बढ़ता है। समय से वह पिछड़ जाता है।

अंकुर ने इसी समस्या का हल निकालने की दिशा में काम शुरू किया। लगभग सालभर के रिसर्च के दौरान अंकुर ने प्राइमरी व मिडिल स्कूल में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को सवाल हल करने को दिए। सवाल हल करने के दौरान उनकी दिक्कतें समझीं और उन्हें दूर करने के उपायों पर काम शुरू किया।