पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे प्रत्याशी

40 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे प्रत्याशी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
अप्रैल के दूसरे या मई के पहले हफ्ते में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी 40 लाख रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे। विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा 16 लाख रुपए रखी थी।
प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। बिलासपुर संभाग में तीन सीटें, बिलासपुर, जांजगीर और कोरबा शामिल है। यहां भी तैयारी शुरू हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही करीब सवा लाख अधिकारी-कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। इन्हें प्रदेश के 21418 बूथों पर तैनात किए जाएंगे। मतदाता सूची तैयार करने का काम जल्द किया जा रहा है, वहीं ईवीएम भी तैयार किए जा रहे हैं। हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग के आला अफसरों ने तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के सीईओ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की है। इस दौरान वोटर लिस्ट की तैयारी और ईवीएम से जुड़ी जानकारी भी ली गई। पिछले चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई और एक ही विभाग में तीन साल से जमे अधिकारी-कर्मचारियों की सूची तैयार कर 15 फरवरी तक उन्हें हटाने के निर्देश मिले। खासतौर पर यह कहा कि गया कि जो भी प्रत्याशी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे वे 40 लाख रुपए से अधिक खर्च नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में उन्हें पहले ही बता दिया जाए। वहीं प्रत्याशियों के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले अलग बैंक खाता खोलना भी अनिवार्य होगा।