- Hindi News
- दयालबंद गुरुद्वारा में कल से अलौकिक कीर्तन दरबार
दयालबंद गुरुद्वारा में कल से अलौकिक कीर्तन दरबार
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
समूह साध-संगत, गुरु सिंह सभा दयालबंद व पंजाबी युवा समिति 24 जनवरी से दयालबंद गुरुद्वारा परिसर में अलौकिक कीर्तन दरबार सजाएगी। इस कार्यक्रम में श्रीनगर, उन्ना, अमृतसर, जालंधर से रागी जत्थों को आमंत्रित किया गया है।
तीन दिवसीय अलौकिक कीर्तन दरबार में श्रीनगर वाले भाई हरजिंदर सिंह, उन्ना साहेब वाले संत अनूप सिंह, हजूरी रागी जत्था दरबार साहेब अमृतसर से भाई सरबजीत सिंह, जलंधर से बीबी आशुप्रीत कौर, फगवाड़े वाले भाई सुखविंदर सिंह व भाई हरमिंदर सिंह को आमंत्रित किया गया है।
पंजाबी युवा समिति कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से कर रही है। कीर्तन दरबार में न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड आदि राज्यों से भी बड़ी संख्या में संगत पहुंचेगी। लिहाजा समिति उनके ठहरने की व्यवस्था भी कर रही है, वहीं साध-संगत के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। आयोजन में गुरुद्वारा दयालबंद के प्रधान मंगत सिंह चावला, प्रबंधक कमेटी के सदस्य, पंजाबी युवा समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह गंभीर, उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह सलूजा, सचिव हरदीप सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष दिलबाग सिंह छाबड़ा, महेंद्र सिंह गंभीर, अमरजीत सिंह दुआ, परमजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र पाल गांधी, गुरदीप सिंह अजमानी, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, भूपेंद्र सिंह गांधी, राजविंदर सिंह गंभीर, बलजीत सिंह गंभीर, महेंद्र सिंह छाबड़ा, कमलदीप सिंह अरोरा, अमरजीत सिंह टुटेजा, परमजीत सिंह उपवेजा, इंदरजीत सिंह इच्छपुरानी, जसपाल सिंह छाबड़ा, कुलवंत सिंह सलूजा, जतिन पाल सिंह टुटेजा सहित अन्य सदस्य जुटे हैं।
२६ को अमृत समागम
24 व 25 जनवरी को दयालबंद गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया जाएगा। इसमें सुबह 5 से 6 बजे संत अनूप सिंह द्वारा नाम सिमरन किया जाएगा। 6 से 7.३० बजे भाई सरबजीत सिंह आसा दी वार का संपूर्ण कीर्तन करेंगे। 26 जनवरी को अमृत समागम का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने अमृतपान करने वालों को पहले से नाम दर्ज कराने का आग्रह किया है।