पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े हत्या, थानेदार बेखबर

दिनदहाड़े हत्या, थानेदार बेखबर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
रतनपुर के पास ग्राम अकलतरी में महिला की गांव के ही युवक ने दिनदहाड़े हत्या कर दी। महिला को घर बुलाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। रतनपुर टीआई रात तक इस हत्याकांड से बेखबर रही।
अकलतरी निवासी सुनीता यादव पति संजय यादव ((२५वर्ष)) का गांव के ही रामकुमार धीवर उर्फ कोंदा की पत्नी से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार की दोपहर को उसने सुनीता को अपनी बहन के माध्यम से घर बुलाया। सुनीता जैसे ही उसके घर पहुंची, रामकुमार ने हंसिया लेकर उस पर हमला कर दिया। इससे सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों को पता चला तो वे उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




टीआई को थमाया मोबाइल

इस संबंध में टीआई सुशीला टेकाम के बाद जब थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल जमुना प्रसाद कश्यप से जानकारी लेने के लिए उनके मोबाइल पर काल किया गया तो उन्होंने काल टीआई को थमा दिया। वह कुछ बताने से डर रहे थे। हत्याकांड के दौरान आरोपी की बहन मौजूद थी। ग्रामीणों के अनुसार वह बार-बार बेहोश हो रही थी।

प्रार्थी के आने का इंतजार करती रही पुलिस

दिनदहाड़े हत्या की सूचना पुलिस को दोपहर को ही मिल गई थी पर पुलिस मौके पर जाने के बजाय प्रार्थी के आने का इंतजार करती रही। रात तक कोई रिपोर्ट दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचा। टीआई सुशीला टेकाम मौके पर नहीं गई। शाम को केवल एक हवलदार गांव गया। आरोपी घर पर ही मौजूद था। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई।