नन्हें हुनरबाजों का परिणाम घोषित
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
माय एफएम व आनंद पब्लिक स्कूल द्वारा 19 जनवरी को आयोजित ‘माय बिलासपुर के हुनरबाज’ स्पर्धा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। ३६ माल में आयोजित गीत-संगीत, नृत्य, फैंसी ड्रेस, पोयम आदि स्पर्धाओं में भाग लेकर बच्चों ने अपनी प्रतिभाएं दिखाई। विजेता 25 जनवरी से आनंद पब्लिक स्कूल से पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
एकल गायन 3 से 5 आयु वर्ग में आद्या प्रसाद प्रथम, शाहिली थाके द्वितीय, अभिषेक श्रीवास्तव तृतीय। 5 से 8 आयु वर्ग में उन्नति मिश्रा प्रथम, त्रुशा देवांगन द्वितीय व श्रुति तृतीय। 8 से 12 वर्ग में कोमल गुप्ता प्रथम, स्वातिकी बंजारे द्वितीय व कौशल सरकार तृतीय। 12 से 14 उम्र वर्ग में शगुन शर्मा प्रथम, आई, आयुश्री द्वितीय व एम तनुश्रेया तृतीय रही। एकल नृत्य 3 से 5 आयु वर्ग में महिता मुखर्जी प्रथम, वंशिका सिंह ठाकुर द्वितीय व लाभांश अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। 5 से 8 उम्र वर्ग में प्रथम भूमिका वैरानी, द्वितीय मुक्ता लाल चंदानी, तृतीय तेजस परिहार रहे। 8 से 12 आयु वर्ग में सिद्धि वैष्णव प्रथम, वंशिका चौधरी द्वितीय व मुस्कान धुरी तृतीय। 12 से 14 उम्र वर्ग में प्रथम सिंह प्रथम, डिंपल शिव द्वितीय, शुभम साहू तृतीय स्थान पर रहे।
सोलो पोयम 3 से 5 आयु वर्ग में आधार सलूजा प्रथम, अमित गुप्ता द्वितीय, मेहर खान तृतीय। 5 से 8 आयु वर्ग में गोरी ताओरी प्रथम, मान्यवीर मिश्रा द्वितीय, शुभेच्छा अग्रवाल तृतीय। 8 से 12 आयु वर्ग में रिषभ सिंह एकमात्र विजेता रहे। फैंसी ड्रेस 3 से 5 आयु वर्ग में कौशिकी सिंह प्रथम, अगस्त निगम द्वितीय, हुमा तृतीय स्थान पर रहीं। 5 से 8 आयु वर्ग में हरीश लालचंदानी प्रथम, अनन्या चौरसिया द्वितीय व कीर्ति रायजादा तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग में आर्यन गिरि एकमात्र विजेता रहे।
ञ्च विजेताओं को २५ को किया जाएगा पुरस्कृत
माय एफएम व आनंद पब्लिक स्कूल का आयोजन, प्रतिभा दिखाने बच्चों को मिला मंच