हर किसी में नजर आया रैंचो बनने का हुनर
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में टेक्निकल फेस्टिवल ‘इक्विलिब्रियो’ शुरू हो गया। कैंपस में पहले दिन पूरे समय स्टूडेंट की चहल-पहल रही और रोबोटिक्स व इथिकल हैकिंग पर वर्कशाप हुई।
रोबोटिक्स पर हुई वर्कशाप में स्टूडेंट मॉडलों के जरिए अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते रहे। कुछ स्टूडेंट्स ने रोबो कार बनाकर प्रदर्शन किया। केम कार कंपीटिशन में प्रतियोगियों ने पानी और सोडा के सहारे कुछ दूरी तक खिलौने की कार को दौड़ाया। मानवाधिकार, राजनीति में युवाओं की हिस्सेदारी, मैट्रिक्स ऑफ ह्यूमन लाइफ, छात्र जीवन और मंगल अभियान जैसे विषय पर युवाओं ने पोस्टर प्रदर्शनी में भाग लिया। 8 विषयों पर 24 प्रतियोगियों ने पोस्टर प्रदर्शनी में भाग लिया। स्टूडेंट ने डाक्यूमेंट्री और शार्ट फिल्मों में हिस्सा लिया। आडिटोरियम में गेमिंग प्रतियोगिता भी हुई।
एनटीपीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एनटीपीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वाईवी राव ने कहा कि परिणाम के अच्छे या बुरे होने की परवाह किए बगैर सभी को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आप में सफलता की भूख होनी चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति के रास्ते में मुश्किलें आना स्वाभाविक है। कठिनाइयों का सामना करके पहले से ज्यादा मजबूत होकर बाहर आना चाहिए। सभी के मस्तिष्क में लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता साफ होना चाहिए। सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए आपको उंचे नीचे रास्ते से गुजरना ही होगा।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में चल रहा टेक्निकल फेस्टिवल
आज ये कार्यक्रम
ञ्च गुरुवार को सौरभ कौशल सुबह 11 से आडिटोरियम में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के स्टूडेंट को संबोधित करेंगे।
ञ्च दोपहर 2 बजे से रॉयल सोसायटी ऑफ लंदन के फैलो सिद्धार्थ राजहंस का व्याख्यान होगा।
ञ्च सुबह 10 से शाम 4 बजे तक न्यू आईटी में बने ई-क्लास रूम में वॉइस कंट्रोल्ड रोबोटिक्स पर वर्कशाप होगी।
ञ्च 11 से शाम 4 बजे तक रोबोट फुटबाल खेलेंगे। इसका आयोजन यूनिवर्सिटी में बने स्पोट्र्स एरिना के बॉस्केटबॉल कोर्ट में होगा।
ञ्च सुबह 11 बजे फ्रिज क्रॉफ्ट यानी बॉटल राकेट स्पर्धा होगी।
टेक्निकल फेस्टिवल के दौरान स्टूडेंट्स ने कई मॉडल प्रस्तुत किए।