पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबिलासपुर। राजपत्रित अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भविष्य में अधिकारियों पर हमला होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी। उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए पुलिस को सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत बताया।
बुधवार को छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारियों ने कलेक्टर ठाकुर राम सिंह को ज्ञापन सौंपकर कहा कि हाल ही में तहसील कार्यालय में तहसीलदार देवेंद्र केशरवानी पर बिल्डर केसरी सिंह राजपाल ने हमला किया और उन पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इससे पूरा संघ आक्रोशित है। इस प्रकार की घटना शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए की जाती है। उन्होंने केशरवानी को स्वच्छ छवि का अधिकारी बताते हुए कहा कि जब उनके साथ घटना हो सकती है तो फिर किसी भी अधिकारी पर हमला हो सकता है।
संघ सभी संगठनों से अपील करते हुए पुलिस प्रशासन से भी ऐसी ओछी हरकतों पर रोक लगाने की मांग करता है। यदि भविष्य में इस तरह की घटना किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के साथ होती है तो संघ एवं अन्य संगठन कलमबंद हड़ताल करने मजबूर हो जाएंगे। संघ ने पुलिस प्रशासन से सभी अधिकारी-कर्मचारी की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में मछली पालन विभाग के उप संचालक एके महिश्वर, पीएचई के ईई संजय सिंह, जिला पंचायत के पीके हारित, रिमन सिंह ठाकुर, आनंद पांडेय, डीपी ठाकुर, जिला शिक्षाधिकारी आरएन हीराधर सहित अन्य अधिकारी शामिल है। संघ के प्रांताध्यक्ष सुभाष मिश्रा, जिला अध्यक्ष आईएस परिहार, सचिव ग्रामीण डा. बी. पिल्ले, डा. ज्योत्सना दुबे, कोषाध्यक्ष सीएमओ अमर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोट पाटनवार, उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी, सह सचिव शकुंतला ठाकुर, कार्यालय सचिव रत्ना मिश्रा, संयुक्त सचिव केके पांडेय, संयोजक नीलिमा अग्रवाल, सुनील सिंह, डीके निर्मलकर और प्रवक्ता रेंजर संजय त्रिपाठी ने भी तहसीलदार पर हमले की कड़ी निंदा की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.