पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाषचंद्र बोस जयंती पर आज निकलेगी प्रभात फेरी

सुभाषचंद्र बोस जयंती पर आज निकलेगी प्रभात फेरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती गुरुवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी, वहीं जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
सुबह 9 बजे अरपापार के सभी निजी व शासकीय स्कूलों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो सरकंडा के मुख्य मार्ग होते हुए सुभाष चौक पहुंचेगी। वहां भाषण, देशभक्ति गीत आदि कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की तैयारी में एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर यादव, सचिव सिकंदर बादशाह, उपाध्यक्ष एफ शाहिद सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं। वहीं सेंट्रल बंगाली एसोसिएशन शाम 5 बजे मिलन मंदिर गोंड़पारा में नेताजी की जयंती मनाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी होंगे। कांग्रेस नेता गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 117 वीं जयंती मनाएंगे। 23 जनवरी को सुबह 10 बजे जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुभाषचंद्र बोस चौक ((सीपत चौक)) पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान नेताजी के आदर्शों का पालन करने और उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को आत्मसात करने की प्रतिज्ञा लेंगे।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री अनिल सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी के अलावा इससे जुड़े सभी संगठनों के लोगों को मौजूद रहने का आग्रह किया है।