- Hindi News
- 16 ट्रेनों में लगेंगे इतने ही अतिरिक्त कोच
16 ट्रेनों में लगेंगे इतने ही अतिरिक्त कोच
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
शीतकालीन छुट्टी के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों को बर्थ नहीं मिलने के कारण रेलवे 16 ट्रेनों में अतिरिक्त स्थाई कोच लगाने जा रही है। अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक कोच लगाने की शुरुआत 31 जनवरी से की जा रही है। यह सुविधा अप एवं डाउन दोनों में उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। इनमें 11 ट्रेनों में एसी-3 में तो शेष में एसी-2 व चेयरकार में यह सुविधा दी जा रही है।
बिलासपुर-गेवरा पैसेंजर के एसी-2 में बिलासपुर व गेवरा से 31 जनवरी से, गेवरा-नागपुर एक्सप्रेस में गेवरारोड से 31 जनवरी तो नागपुर से एक फरवरी से अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हंै। नागपुर-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक फरवरी से, दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में दुर्ग से 31 जनवरी, अंबिकापुर में एक फरवरी, अंबिकापुर-शहडोल पैसेंजर में एक फरवरी से अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। दुर्ग नवतनवा एक्सप्रेस में दुर्ग से 31 जनवरी तो नवतनवा से दो फरवरी से, दुर्ग-कानपुर बेतवा एक्सप्रेस में दुर्ग से दो फरवरी से तो कानपुर से तीन फरवरी, दुर्ग नवतनवा व्हाया फैजाबाद में दुर्ग से 6 फरवरी तो नवतनवा से आठ फरवरी से कोच लगाया जाएगा। दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस में दुर्ग से तीन तो अजमेर में चार फरवरी, बिलासपुर-एर्नाकुलम में बिलासपुर से तीन, एर्नाकुलम से पांच फरवरी, बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस में बिलासपुर से सात, पटना से आठ फरवरी, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दुर्ग से एक फरवरी, निजामुद्दीन में दो फरवरी, दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस में दुर्ग से चार फरवरी, जम्मूतवी से 6 फरवरी, बिलासपुर-पुणे में बिलासपुर से 6 पुणे से सात फरवरी, बिलासपुर-मद्रास एक्सप्रेस में बिलासपुर से दो फरवरी तो मद्रास से तीन फरवरी और रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस में रायगढ़ से एक फरवरी तो गोंदिया से दो फरवरी से अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। अतिरिक्त कोच लगने के बाद ट्रेनों में भीड़ में बहुत हद तक काबू पाया जा सकेगा। ट्रेनों में भीड़ से यात्रियों से परेशानी हो रही है।
बढ़ती भीड़ के कारण रेलवे ने लिया निर्णय, अतिरिक्तकोच लगने से यात्रियों को मिलेगी राहत