पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट के लिए हर सुविधा देंगे: सिंह

क्रिकेट के लिए हर सुविधा देंगे: सिंह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
राजा रघुराज सिंह स्टेडियम क्रिकेट के लिए है। जिला क्रिकेट संघ को क्रिकेट के लिए जिन भी सुविधाओं की जरूरत होगी उन्हें दी जाएगी। संघ को यह प्रयास करते रहना चाहिए कि यहां पर क्रिकेट या खेल के अलावा कोई और आयोजन न हों। ये बातें कलेक्टर एवं फिजिकल कल्चर सोसायटी के अध्यक्ष ठाकुर राम सिंह ने कही। वे अंडर 19 क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल मैच के समापन अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे।
राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय केशरवानी और उनकी टीम क्रिकेट के लिए सराहनीय काम कर रही है। जिला क्रिकेट संघ द्वारा पिछले साल आयोजित बीपीएल फ्लड लाइट ड्यूज बाल क्रिकेट टूर्नामेंट की पूरे प्रदेश में काफी चर्चा रही है। इस वर्ष में यह आयोजन होने वाला है। ऐसे में क्रिकेट संघ की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे स्टेडियम को संभालकर रखें। क्रिकेट का यह मैदान खिलाडिय़ों और शहरवासियों के लिए सौगात है। किसी भी शहर में बीच में स्टेडियम नहीं है। यहां पर खिलाडिय़ों को सभी तरह की सुविधाएं मिल जाती हैं। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने स्टेडियम के लिए कुछ जरूरी सामान की मांग रखी, जिसे पूरा करने का आश्वासन कलेक्टर ठाकुर रामसिंह ने दिया है। उन्होंने संघ के माध्यम से एक प्रस्ताव बनाकर देने की बात कही है। कार्यक्रम में राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारी अनुराग बाजपेयी, मुकुल तिवारी मौजूद थे।



खिलाडिय़ों का परिचय लेते हुए कलेक्टर ठाकुर रामसिंह।

स्पर्धा - जिला क्रिकेट संघ की तारीफ, संघ से मांगी जरूरी सामान की लिस्ट