पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नम्रता व जबलपुर ने जीते मैच

नम्रता व जबलपुर ने जीते मैच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
उषा देवी भंडारी स्मृति फ्लड लाइट टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा के दसवें दिन खेले गए मैच में जबलपुर ब्वायज, झम इलेवन जबलपुर और नम्रता इलेवन ने मैच जीता। पहला मैच आरसीबी बनाम जबलपुर ब्वायज, दूसरा मैच जबलपुर बनाम शास्त्री 11 व तीसरा मैच जबलपुर ब्वायज बनाम नम्रता 11 के बीच खेला गया।
नूतन चौक सरकंडा स्थित कन्या शाला मैदान में चल रही स्पर्धा के पहले मैच में आरसीबी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 10 ओवरों में 79 रनों का लक्ष्य रखा। जबलपुर ब्वायज के गेंदबाजों में राहुल ने 4 विकेट, दीपक ने 2 विकेट व शुभम और मयंक ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने आए जबलपुर के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आरसीबी की ओर से गेंदबाज अनीफ और जीतू ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन जबलपुर ब्वायज के बल्लेबाजो को रन बनाने से नहीं रोक सके। जबलपुर ब्वायज ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच झम 11 इलेवन जबलपुर और शास्त्री 11 चकरभाठा के बीच खेला गया। चकरभाठा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 30 रन बनाए। झम 11 जबलपुर के गेंदबाजों में हरेंद्र ने 3 विकेट व विजय शहनवाज, विकास व मनीष ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने आए झम-11 जबलपुर के बल्लेबाज भी मैदान में नहीं जम पाए। एकमात्र बल्लेबाज सचिन ने 17 रन बनाए। शास्त्री इलेवन चकभाठा का कम स्कोर के होने के बाद भी इसके गेंदबाजों ने जबलपुर को टक्कर दी। झम-11 के 5 बल्लेबाजों को खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटा दिया। झम-11 जबलपुर ने 1 विकेट से जीत दर्ज की। तीसरा मैच जबलपुर ब्वायज बनाम नम्रता-11 के बीच खेला गया। यह मैच सबसे रोमांचक रहा। नम्रता 11 ने टास जीतकर प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 75 रन बनाए। जबलपुर के गेंदबाजों में शुभम व राहुल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने आए जबलपुर ब्वायज के बल्लेबाजों में विशाल ने 23 रन, विक्की ने 11 रन टीम रन बनाए फिर भी नम्रता 11 इलेवन के लक्ष्य को पार नहीं कर पाए। नम्रता 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिट्टू और राहुल ने दो-दो विकेट व राजू ने एक विकेट लिए। नम्रता 11 इलेवन ने 2 रनों से जीत दर्ज की।



मैच के दौरान शाट लगाता खिलाड़ी।

उषा देवी भंडारी स्मृति रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा