- Hindi News
- रिसर्च के लिए कानन पहुंचे वेटनरी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट
रिसर्च के लिए कानन पहुंचे वेटनरी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
कानन पेंडारी स्मॉल जू में 21 मादा चीतलों की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। कानन के वन्यप्राणियों की हैबिट तथा स्केट आदि की जांच के लिए वेटनरी यूनिवर्सिटी के इंटर्नशिप के 5 स्टूडेंट बुधवार को जू पहुंचे।
वेटनरी यूनिवर्सिटी के 5 स्टूडेंट की टीम जू के वन्यप्राणियों के मल की जांच कर उनमें किसी प्रकार के असामान्य लक्षण तथा कृमि आदि पाए जाने की जांच करेंगी। डीएफओ हेमंत कुमार पांडे ने बताया कि वेटनरी स्टूडेंट को 22 से 26 जनवरी तक कानन में स्टडी व रिसर्च की अनुमति दी गई है। स्टूडेंट की जांच निष्कर्ष का उपयोग चीतलों की मौत के विषय में भी किया जा सकता है, क्योंकि वन्यप्राणियों की जांच में चीतल भी शामिल हैं। यूनिवर्सिटी के ये स्टूडेंट ग्रेजुएशन कंपलीट करने के बाद इंटर्नशिप पर हैं। इनके लिए चीतलों की रहस्यमय मौत पर रिसर्च महत्वपूर्ण एवं समसामयिक मानी जा रही है।