पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामकरण के लिए 4500 आवेदन पहुंचेआज होगा टाइग्रेस चेरी तथा लायनेस वर्षा के दो शावकों का नामकरण

नामकरण के लिए 4500 आवेदन पहुंचेआज होगा टाइग्रेस चेरी तथा लायनेस वर्षा के दो शावकों का नामकरण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर। कानन पेंडारी स्मॉल जू की टाइग्रेस चेरी के मादा शावक तथा लायनेस वर्षा के दो नर शावकों के नामकरण के लिए वन्यप्राणियों के प्रेमियों में खासी दिलचस्प दिखाई है।कानन प्रशासन द्वारा शावकों के नामकरण के लिए आम लोगों से नाम सुझाने के लिए मंगाए गए आवेदनों के जवाब में 4500 आवेदन पहुंच चुके हैं।डीएफओ हेमंत कुमार पांडे ने बताया कि श्रेष्ठ नाम का चयन कर शावकों की नाम पट्टिका के साथ नामकरण करने वाले का भी नाम डिस्प्ले किया जाएगा।

कानन में पहली बार टाइग्रेस के शावकों का जन्म हुआ था। रायल बंगाल टाइग्रेस चेरी की वाइट टाइगर विजय के साथ ब्रीडिंग की कोशिशें पिछले वर्ष सफल रही और 17अक्टूबर को चेरी ने 4शावकों को जन्म दिया था। वायरल इंफेक्शन के चलते चेरी के 3 नर शावक काल कवलित हो गए। इसके बाद 13 दिसंबर को लायनेस वर्षा ने दो नर शावकों को जन्म दिया।शावकों के प्रति वन्यप्राणियों की दिलचस्पी तथा लगाव को ध्यान में रख कर कानन प्रशासन ने इनके नामकरण के लिए आवेदन मंगाए थे।

ऐसा वन्यप्राणियों के प्रति संरक्षण तथा प्रेम का भाव उत्पन्न करने की दृष्टि से किया गया। नामकरण के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल पर एसएमएस भेजने की भी सहूलियत दी गई। इसके बाद वन्यप्राणियों के प्रति प्रेम रखने वालों ने शावकों के नामकरण के लिए धड़ाधड़ एसएमएस किए और आंकड़ा 4500 तक पहुंच गया। डीएफओ ने बताया कि शावकों के नामकरण का फैसला 23 जनवरी को किया जाएगा।