पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर बिलासपुर में होगी खिताबी भिड़ंत

रायपुर-बिलासपुर में होगी खिताबी भिड़ंत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-19 क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में रायपुर और बिलासपुर ने जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे तीन दिवसीय मैच के अंतिम दिन दुर्ग की टीम 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी केवल 78 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। इस तरह से रायपुर ने यह मैच 341 रनों से जीत लिया। विजेता टीम की ओर से सौरभ व गुंजन ने तीन-तीन विकेट लिए। इससे पहले रायपुर ने पहली पारी में 297 रन बनाए थे जबकि दुर्ग ने पहली पारी में 83 रन पर आउट हो गई है। रायपुर ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 205 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। तीन दिवसीय खिताबी मुकाबला 24 जनवरी से बिलासपुर में खेला जाएगा।
बिलासपुर की ३१२ रनों से विशाल जीत : वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बिलासपुर की टीम दूसरी पारी में 236 रनों पर सिमट गई। इससे पहले बिलासपुर ने पहली पारी में 267 रन बनाए थे जबकि राजनांदगांव की टीम केवल 64 रन बना सकी थी। इस तरह से राजनांदगांव को मैच जीतने के लिए 440 रनों का लक्ष्य मिला और केवल 127 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। इस तरह से बिलासपुर ने यह मैच 312 रनों से जीत लिया। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में विपक्षी टीमें टक्कर नहीं दे सकीं।