एक ही दिन चार बाइक चोरी
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
शहर में एक ही दिन चार बाइक चोरी हो गई। इनमें से तीन सिविल लाइन थाना क्षेत्र से और एक सरकंडा से चोरी हुई। पुलिस ने सभी मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है। चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है।
चोर किसी न किसी इलाके से रोज वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को भनक नहीं लगती। बुधवार को सिविल लाइन व सरकंडा क्षेत्र से चार बाइक चोरी चली गई। घटना का शिकार जेल रोड निवासी रविशंकर पिता अमन मानिकपुरी ((23 वर्ष)) हुआ। बुधवार को वह अपनी पैंशन प्रो क्रमांक सीजी ०४ डीजी ७५७४ लेकर कंपनी गार्डन गए थे। बाहर बाइक खड़ी की। किसी ने उसे पार कर दिया। दो बाइक बृहस्पति बाजार से हुई। इनमें नेहरू नगर निवासी अमर राठौर पिता मुरारीलाल ((24 वर्ष)) की पल्सर क्रमांक सीजी 11 सी 3332 व दीनदयाल आवास मंगला निवासी अमित कुमार गुप्ता का स्पलेंडर प्लस क्रमांक सीजी 10 ईडी 3834 शामिल है। दोनों सब्जी खरीदने बृहस्पति बाजार गए थे। बाइक चोरी की चौथी घटना राजकिशोर नगर में हुई। यहां के जयदेव पिता समुवल की पैशन प्रो सीजी 04 डीजी 7574 घर के पास खड़ी थी। किसी ने उसे पार कर दिया। सिविल लाइन व सरकंडा पुलिस ने चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
इनमें से किसी का भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस पतासाजी में जुट गई है।