पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के कई पराजित प्रत्याशी पहुंचे हाईकोर्टचुनाव याचिका में भाजपा प्रत्याशियों पर आरोप

कांग्रेस के कई पराजित प्रत्याशी पहुंचे हाईकोर्टचुनाव याचिका में भाजपा प्रत्याशियों पर आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
भाजपा के प्रत्याशियों पर सत्ता का दुरुपयोग करने, मतदाताओं को प्रलोभन देने, चुनाव जीतने के लिए सामान, नगद आदि बांटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के लगभग १० पराजित प्रत्याशियों ने हाईकोर्ट में अलग-अलग चुनाव याचिकाएं लगाई हैं। इस पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है। याचिकाकर्ताओं में बिलासपुर की वाणी राव, पंडरिया के मो. अकबर शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता और अफसरों का दुरुपयोग करने, मतदाताओं को प्रलोभन देने सहित अलग-अलग आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में लगभग १० चुनाव याचिकाएं पेश की गई हैं। इस पर जल्द ही सुनवाई की संभावना है। याचिका पेश करने कांग्रेस के पराजित प्रत्याशियों में बिलासपुर की वाणी राव, बेलतरा के भुनेश्वर कश्यप, रायगढ़ के शक्राजीत नायक, रायपुर दक्षिण से किरणमयी नायक, डोंगरगढ़ से धनेश पाटिला, पंडरिया से मो. अकबर, मरवाही से समीरा पैकरा, कोंडागांव से लता उसेंडी शामिल हैं। याचिकाओं में भाजपा प्रत्याशियों पर चुनाव जीतने के सत्ता का दुरुपयोग करने, मतदाताओं को सामान व नगद बांटने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। बेलतरा से विधायक निर्वाचित होने वाले बद्रीधर दीवान पर लाभ के पद पर रहते हुए चुनाव लडऩे, डोंगरगढ़ से विधायक निर्वाचित सरोजनी बंजारे के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाए गए हैं।