पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्तर सरगुजा में खर्च का रिकार्ड

बस्तर-सरगुजा में खर्च का रिकार्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के बड़े और मंहगे शहरों में रायपुर और बिलासपुर का नाम भले ही शुमार है, लेकिन चुनाव खर्च के मामले में ये दोनों ही शहर बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से पिछड़ गए हैं। विधानसभा चुनाव में वहां के प्रत्याशियों ने अधिकतम 13 लाख तक खर्च किया है। जबकि प्रत्याशियों के औसत खर्च का ब्यौरा करीब आठ लाख से ऊपर रहा है। चुनाव आयोग को भेजे गए प्रत्याशियों के चुनाव खर्च के ब्यौरे में रायपुर और बिलासपुर क्षेत्र की तस्वीर थोड़ी उलटी है। चुनाव में यहां के प्रत्याशियों ने अधिकतम आठ लाख तक ही खर्च किया है। वहीं हाईप्रोफाइल सीटों पर प्रत्याशियों ने तो सिर्फ पांच से साढ़े पांच लाख रुपए ही खर्च किए हंै।