पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलासपुर व रायपुर के बीच फाइनल कल से

बिलासपुर व रायपुर के बीच फाइनल कल से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
रियाजुद्दीन मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने राजनांदगांव को 312 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसमें बिलासपुर के मोहम्मद इरफान, स्नेहिल, नागार्जुन, अभिषेक व शुभम ने शानदार प्रदर्शन किया।
बिलासपुर में खेले गए तीन दिवसीय सेमीफाइनल मैच में बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इरफान के शानदार शतक की बदौलत 267 रन बनाए। इरफान ने कप्तानी पारी खेलते हुए 139 रन बनाए। मोहम्मद शहबाज ने 39 व अभिषेक शुक्ला ने 34 रन बनाए। राजनांदगांव टीम के बल्लेबाजों ने बिलासपुर के गेंदबाज स्नेहिल चड्ढा और नागार्जुन की घातक गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। स्नेहिल ने 14 ओवरों में 21 रन देकर 6 विकेट और नागार्जुन ने 15 ओवरों में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। बिलासपुर की दूसरी पारी 236 रन पर सिमट गई। इसमें आशीष पांडेय ने 65, मोहम्मद इरफान ने 62 व अभिषेक शुक्ला ने 45 रन बनाए। बिलासपुर के 440 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगांव की पूरी टीम मात्र 127 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इस तरह से बिलासपुर ने 312 रन से सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए स्नेहिल चड्ढा ने 41 रन देकर 3, शुभम सिंह ने 19 रन देकर 3 एवं अभिषेक यादव ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए।
फाइनल कल से
रियाजुद्दीन मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला बिलासपुर व रायपुर के बीच 24 जनवरी से राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में होगा। 26 जनवरी तक चलने वाले मैच के अंपायर मनोज तिवारी, हरीश देवांगन व स्कोरर मानस अग्निहोत्री होंगे।