- Hindi News
- सुभाषचंद्र को गांधी ने दी थी नेताजी की उपाधि
सुभाषचंद्र को गांधी ने दी थी नेताजी की उपाधि
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती गुरुवार को मनाई गई। शहर के स्कूलों के अलावा विभिन्न संगठनों ने इस दौरान देश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजाद हिंद फौज के प्रमुख संस्थापकों में से एक थे। एक बेमिसाल नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रवादिता के कारण ही उन्हें महात्मा गांधी ने नेताजी की उपाधि दी थी। सुभाष चौक सरकंडा में जयंती समारोह में कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा नेताजी के सिद्धांत हमेशा याद किए जाते रहेंगे। पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी, वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश तिवारी, माधव चिंतामन ओत्तलवार ने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी से लेकर धार्मिक सामाजिक सामंजस्य के लिए भी अतुलनीय काम किया है। बद्री जायसवाल, जिला शहर कांग्रेस के महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव, सुभाष ठाकुर, हरमहेंद्र शुक्ला, सिकंदर बादशाह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ही नहीं वरन नेताजी युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव पद पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी और देश के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया।
जिला शहर कांग्रेस के महामंत्री अनिल सिंह चौहान ने कहा कि नेताजी को अब तक के इतिहास में देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में एक कहा जा सकता है। विजय दुबे, रीता मजूमदार व अन्य लोगों ने नेताजी को देश का वह सच्चा सपूत बताया। इस मौके पर में जय शंकर यादव, अविनाश बोलर, मनोज शुक्ला, मंजीत यादव, राकेश सोनी, राजेश केसरी, शिवा निर्मलकर, योगेश पिल्लै, माग्रेट बेंजामिन, संजय दबे, श्याम पटेल, दीपक पाण्डेय, रमेश चंद्राकर, रमेश चंद्राकर, गौरव श्रीवास्तव, निलेश माडेवार आदि शामिल थे।
बंगाली स्कूल में मनी जयंती
बंगाली स्कूल में देशभक्तिगीतों के साथ नेताजी की जयंती मनाई गई। स्कूल की छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली, जो एनई कालोनी, आरटीएस कालोनी, रेलवे जीएम आफिस होते हुए स्कूल परिसर पहुंची। स्कूल की प्रिंसिपल टी मुखर्जी ने नेताजी की देशभक्ति, धर्म निरपेक्षता, शिक्षा, वीरता और कुशल नेतृत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक डॉ. पीके बाडुई ने कहा कि भारतीय इतिहास में नेताजी को स्वर्णिम स्थान है।
रंगारंग कार्यक्रम हुए
छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने मंडी चौक स्थित दुर्गा प्रांगण में सुभाष चंद्र बोस की ११७वीं जयंती मनाई। समाज के लोगों ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ बंगाली विकास विकास समिति के प्रदेश सचिव आरएन नाथ थे। इस मौके पर अरुण चक्रवर्ती, पार्थो चक्रवर्ती, कृष्णा शंकर डे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
सेंट्रल बंगाली एसोसिएशन ने गोंड़पारा मिलन मंदिर में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई।
नेताजी की 117वीं जयंती मनाई गई, शहर के स्कूलों से निकली प्रभात फेरी