पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलासपुर समेत तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन में खींचतान

बिलासपुर समेत तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन में खींचतान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए बिलासपुर, सरगुजा और कोरबा लोकसभा सीटों के लिए भाजपा के दावेदार नेताओं में रस्साकशी शुरू हो गई है। बाकी 8 सीटों में से कांकेर या एक अन्य सीट पर ही सिटिंग एमपी को बदला जा सकता है। बिलासपुर के सांसद दिलीप सिंह जूदेव और सरगुजा के सांसद मुरारीलाल सिंह के निधन की वजह से सीटें रिक्त हैं जबकि कोरबा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। यहां से डॉ. चरणदास महंत सांसद हैं। इन तीनों सीटें पर ज्यादा जोर आजमाईश चल रही है। कांकेर सांसद सोहन पोटाई का नाम हाल ही में नक्सली मामलों से जुडऩे की वजह से संगठन उन्हें रिपीट करने पर विचार कर सकता है। विधानसभा चुनाव में भी उनके परफार्मेंस को लेकर संगठन संतुष्ट नहीं है। सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव की तरह ही भाजपा ने सभी 11 सीटों पर पहले से ही सर्वे करवा लिया है। इसके नतीजों को भी टिकट वितरण के समय ध्यान में रखा जाएगा। जातिगत समीकरण भी देखा जाएगा। पार्टी के नेताओं ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि दुर्ग सांसद सरोज पांडेय राज्यसभा जाना चाहती हैं। उनका कहना है कि दुर्ग जिले में विधानसभा चुनाव में पार्टी ने खासी जीत दर्ज की है, इसलिए चुनाव न लडऩे का सवाल ही नहीं पैदा होता।
डॉ. रमन सिंह सभी 11 सीटें भाजपा की झोली में डालने का वादा कर लौटे हैं। नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिप्स मिले हैं । कि आम जनता से सतत संपर्क में रहें। हर वोटर के घर में दस्तक दें। एक नोट-एक वोट अभियान चलाएं।