पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल से लौटते समय ८ साल का मासूम गायब

स्कूल से लौटते समय ८ साल का मासूम गायब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
सरकंडा जबड़ापारा में रहने वाला ८ साल का मासूम गुरुवार को स्कूल से घर लौटते समय रास्ते से गायब हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी है।
सरकंडा जबड़ापारा में इरानी मोहल्ले के पास महेश राजपूत का मकान है। उसका बेटा तुषार राज ((८वर्ष)) कक्षा तीसरी का छात्र है। वह घर से करीब ३०० मीटर दूर स्थित अंकित विद्या मंदिर में पढ़ता है। स्कूल सुबह की पाली में लगती है। रोज की तरह गुरुवार की सुबह वह स्कूल गया। सुबह करीब ११.३० बजे छुट्टी हुई तो वह घर आने के लिए निकला, लेकिन इस बीच गायब हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की। स्कूल जाकर
पूछताछ की तो पता चला कि वह पूरे समय तक स्कूल में रहा। परिजनों ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। मासूम का पिता महेश राजपूत टेंट हाउस में काम करता है। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका है।



घटना के बाद मोहल्ले में जुटी भीड़।

परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, जबड़ापारा इरानी मोहल्ले का है बालक