पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा इकट्ठा करने 620 पंचायतों को किट बंटेमोदी को पीएम बनाने भाजपाई गांव गांव

पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा इकट्ठा करने 620 पंचायतों को किट बंटेमोदी को पीएम बनाने भाजपाई गांव गांव में जाएंगे।

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए भाजपा मोदी द्वारा गुजरात में स्थापित की जाने वाली सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम को गांव गांव ले जाने की तैयारियां शुरू कर दी है। योजना के तहत पटेल की प्रतिमा के लिए किसानों से उनके कृषि उपकरण के लोहे के अंश तथा खेतों की मिट्टी एकत्रित करने के लिए जिला भाजपा कार्यालय में 17 मंडलों के 620 गांवों के लिए किट वितरित किया गया।
पटेल की प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया। भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री पवन साय ने गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों को किट वितरित करते हुए कहा कि पटेल की प्रस्तावित प्रतिमा विश्व की सर्वाधिक ऊंची प्रतिमा होगी। इसके निर्माण में सारे देशवासियों का लिया जाएगा। इसी तारतम्य में सभी ग्राम पंचायत, नगर पंचायत एवं नगर पालिका, निगम के वार्डों से भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों द्वारा लोहा एवं मिट्टी एकत्रित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की फोटो भी एकत्रित करना है,ताकि प्रतिमा के समीप स्थापित होने वाले म्यूजियम में उसे संग्रहित किया जा सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय ने कहा कि सरदार पटेल किसान नेता थे और किसानों से उनका गहरा लगाव था। इसी भावना के तहत किसानों के खेतों से मिट्टी और औजारों के लोहे के अंश इकट्ठा करने कहा गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री द्वय घनश्याम कौशिक, रजनीश सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, उमेश यादव, जवाहर सिंह ठाकुर, कपिल सिंह ठाकुर, राजेश्वर शर्मा, ओंकार सिंह ओट्टी, मोहित जायसवाल, शिवमोहन बघेल, मनहरण लाल यादव, छोटेलाल सोनी, मुरारी गुप्ता, प्रदीप कौशिक, लव कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र ठाकुर, यदुराम साहू, बांकेबिहारी गुप्ता, सतीश द्विवेदी, अवधेश अग्रवाल, राजेश पाण्डेय, धीरेंद्र केशरवानी, प्रवीर सेन, प्रवीण दुबे, सतीश गुप्ता उपस्थित थे।