पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्मासिस्ट का ग्रेड पे चार स्तरीय करने की मांग

फार्मासिस्ट का ग्रेड-पे चार स्तरीय करने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
फार्मासिस्ट ग्रेड-2 का वेतन चार स्तरीय करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे फार्मासिस्टों के चार स्तरीय प्रमोशन की व्यवस्था भी हो सकेगी। लंबे समय से फार्मासिस्ट एसोसिएशन इसकी मांग करता आ रहा है।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के अंतर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड-2 का वेतनमान संशोधित करने की तैयारी की जा रही है। फार्मासिस्ट एसोसिएशन काफी समय से इसकी मांग करता आ रहा है।
इस पर विचार करते हुए स्वास्थ्य आयुक्त ने 1163 पदों के उन्नयन सहित ग्रेड वेतन 4400, 175 पद ((सीएचसी व जिला अस्पताल के लिए)), 4200, 933 पद ((पीएचसी व सीएचसी के लिए)), फार्मेसी अधिकारी ग्रेड वेतन 5400, 54 पद ((जिला मुख्यालय व जिला अस्पताल)) और 6600 रुपए 1 पद ((राज्य मुख्यालय)) के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है।
कहा गया है कि विभाग में तकनीकी पदों का अभाव है। फार्मेसी संबंधित तकनीकी पदों की उपलब्धता से कार्य संचालन में सुविधा होगी। साथ ही मुख्यालय स्तर से सीधे नियंत्रित किया जा सकेगा। एसोसिएशन ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है।