पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों ने परोसी रोटियां

भाजपाइयों ने परोसी रोटियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
सरस्वती शिविर मंदिर,कोनी में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 3 दिनी नव चैतन्य शिविर ((युवा संगम )) में शामिल हजारों स्वयंसेवकों को अंबेडकर नगर के पार्षद महेश चंद्रिकापुरे एवं रेलवे क्षेत्र के पार्षद व्ही रामाराव ने वार्ड के घरों से एकत्रित रोटियां परोसी।दक्षिण मंडल के वार्ड क्रमांक 10 से वार्ड क्रमांक 20 के अंतर्गत रहने वाले 1000 परिवारों से 22 हजार रोटियां एकत्रित की गईं। शिविरार्थियों के लिए रोटियां एकत्रित करने का काम शहर भाजपा के छह मंडलों को दिया गया था।जोन प्रभारी किशोर राय एवं मंडल अध्यक्ष शंकर कछवाहा, महामंत्री धीरेंद्र केशरवानी, प्रवीण सेन, पार्षद जितेन्द्र राय, स्नेह लता शर्मा ने घरों से रोटियां एकत्रित कर चैतन्य शिविर के लिए रवाना किया। इसमें त्रिलोचन सलूजा, शमा उइके, निशांत उके, मनोज कश्यप, जितेन्द्र सिंग मीना गोस्वामी, राजेश मिश्रा, लता बोरकर, वंदना चंद्रिकापुरे, निशी उके, वेदकुमारी, मीनाक्षी बोम्बार्डे, संजय राव, विनोद कोलकाता, रामफल खरे, नमन, गुंजन आडिल, किशोर यादव, नारायण गोस्वामी, गणेश चौधरी, शाहिद बेग, मनोहर बंजारे, उमेश यादव आदि कार्यकर्ताओं ने योगदान किया।